राज्यसभा सांसदों पर भरोसा

भारतीय जनता पार्टी इस बार बड़ी तादात में अपने राज्यसभा सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति हर कद्दावर नेता को चुनावी रण में उतारने की है। वे स्वयं गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। स्मृति ईरानी को अमेठी तो बीते जमाने की सिने अभिनेत्री रूपा गांगुली बंगाल से चुनाव मैदान में उतारी गई हैं। इसी प्रकार मध्य प्रदेश से तीन राज्यसभा सांसदों थावर चंद्र गहलोत, धर्मेंद्र प्रधान और प्रभात झा, दिल्ली से विजय गोयल, हरियाणा से चौधरी विरेंद्र सिंह, हिमाचल से जेपी नड्डा और झारखण्ड से मुख्तार अब्बास नकवी को भी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कह दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *