आरएसएस मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट से लगा झटका
आरएसएस मानहानि केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भिवंडी कोर्ट से झटका लगा है। महाराष्ट्र की भिवंडी कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। वही राहुल ने बयान दर्ज कराते हुए अपनी सफाई में कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। राहुल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और अशोक गहलोत में अदालत में मौजूद थे। हालांकि अदालत ने राहुल पर आइपीसी की धारा 499 और 500 के तहत आरोप तय किए।
