प्रियंका उतरेंगी मैदान में

गांधी परिवार के करीबी सूत्रों का दावा है कि लंबे अर्से से ‘हां’ और ‘ना’ के बीच संघर्ष कर रहीं प्रियंका गांधी ने अब राजनीति के मैदान में उतरने का मन बना लिया है। मां सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य के चलते उनकी रायबरेली संसदीय सीट से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना लगभग फाइनल हो चुका है। सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में देश भर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकती हैं। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि इन चुनावों के बाद सोनिया गांधी पूरी तरह से राजनीति को अलविदा कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *