श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव

हाल ही में श्रीलंका चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिय द्वारा कहा गया है कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगे। उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक चुनाव वर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल से एक महीने पहले होना चाहिए। चुनावी माहौल आने से पहले ही इसके लिए श्रीलंका में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गयी है और सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।

महिंदा देशप्रिय का यह स्पष्टीकरण ऐसे वक्त में आया है जब कुछ हफ्ते पहले वर्तमान राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा भारत के संवाददाताओं से कहा गया था कि राष्ट्रपति चुनाव संभवतः सात दिसंबर को होंगे।
  महिंदा देशप्रिय द्वारा दक्षिण कोलंबो के मोरातुवा उपनगर में  गत शनिवार 27 जुलाई को आयोजित वोटर्स डे कार्यकर्मों को संबोधित करते हुए कहा गया था कि  “चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल के समापन से एक महीने पहले होना चाहिए।” उनके द्वारा यह भी कहा गया कि, “चुनाव की सबसे करीबी तारीख 15 नवंबर हो सकती है क्योंकि 10 नवंबर को रविवार है और 12 नवंबर को पोया दिवस (बौद्ध पवित्र दिन) है। सात दिसंबर चुनाव के लिहाज से आखिरी तारीख होगी।” देशप्रिय द्वारा कहा गया कि चुनाव आयोग को 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच किसी भी दिन चुनाव कराने की अनुमति दी जा सकती है।
यह साल 2019 में श्रीलंकाई, राष्ट्रपति चुनाव में अपना 8वा राष्ट्रपति चुनेगे। श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल 9 जनवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा फ़िलहाल अभी तक किसी भी बड़ी पार्टी द्वारा अपने उमीदवारो की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *