गिनी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी की सरकार ने अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी ने राष्ट्रपति कोविंद को ‘नैशनल आॅर्डर आॅफ मेरिट’ पुरस्कार से नवाजा है। राष्ट्रपति को यह सम्मान भारत-गिनी के संबंधों के विकास तथा दोनों देशों में मित्रता को बढ़ावा देने में योगदान के लिए दिया गया है।

राष्ट्रपति ने इस सम्मान को भारत और गिनी के बीच आपसी संबंधों को समर्पित की है। कहा कि यह सम्मान हमें प्रेरित कर सकती है, क्योंकि हम अपने संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति कोविंद गिनी के दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों देशों में कई द्विपक्षीय समझौतों पर बात हुई।

भारत ने गिनी को जल आपूर्ति परियोजना के विकास के लिए 17 करोड़ डाॅलर की ऋण सुविधा की पेशकश की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने एवं आतंकवाद से मुकाबले करने पर चर्चा हुई है। तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में कोविंद गांबिया से गिनी पहुंचे थे। पश्चिम अफ्रीकी देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *