ÓñàÓñ¼ Óñ«ÓÑüÓñéÓñ¼Óñê Óñ«ÓÑçÓñé 55 Óñ©Óñ¥Óñ▓ Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò ÓñëÓñ«ÓÑìÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ©ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«ÓÑÇ ÓñíÓÑìÓñ»ÓÑéÓñƒÓÑÇ Óñ¬Óñ░ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñòÓñ┐ÓñÅ Óñ£Óñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓÑç ÓññÓÑêÓñ¿Óñ¥Óññ

अब मुंबई में 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं किए जाएंगे तैनात

महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अपने साथियों को बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं तैनात किए जाएंगे। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि ये फैसला पिछले तीन दिनों में हुए 3 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद लिया गया है। कल सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते एक और पुलिस कर्मी की मौत हो गई।

56 वर्षीय के हेड कांस्टेबल शिवाजी सोनवणे की कल कोरोना से मौत हो गई। शिवाजी कुर्ला ट्रैफिक डिविजन से जुड़े हुए थे। महाराष्ट्र में अभी तक कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से अब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सतर्कता बरती जा रही है और पुलिसकर्मियों को हैंड ग्लव्स, मास्क, फेस शील्ड, सेनेटाइजर भी दिया जा रहा है।

इसी के साथ पुलिस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक मेडिकल हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस कर्मचारी अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी तरह से सहायता ले सकते हैं। अभी पुरे देश में लॉकडाउन लगा है। इसे रोकने के लिए पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशाशन पर है जिससे काम का और भार बढ़ गया है। अभी कोरोना वायरस से सबसे जयादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य ही है। अभी यहां मरीजों की संख्या 8590 है। अभी तक 369 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 1282 मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

पिछले सात दिनों से 80 जिलों में कोई भी ताजा मामला सामने नहीं आया है। 47 जिलों में, पिछले 14 दिनों में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जबकि 39 जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 17 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक मामला दर्ज नहीं हुआ है। अभी कोरोना संक्रमण के दोहरीकरण की दर पिछले 14 दिनों में 8.7 थी, जो पिछले सात दिनों में 10.2 हो गई है। पिछले तीन दिनों में यह लगभग 10.9 हो गई है। इसी के साथ अभी पुरे देश में कोरोना मरीजों की सांख्य 29,435 हो गई है। उसमें से अभी 21,632 मामले सक्रिय हैं। तो 934 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं जबकि 62 लोगों की मौत हो गई है।