रेप की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पाक प्रधानमंत्री इमरान ने दी बेतुकी सलाह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कई बार अपने बेतुके बयानों के कारण अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते है। हाल ही में उन्होंने लड़कियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसकी निंदा सब जगह हो रही हैं। इमरान खान ने देश में बढ़ रही रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कहा कि महिला पर्दे में रहे तो उनका रेप नहीं होगा। हालांकि खुद उनकी एक फोटो बीच्च पर बिकनी वाली लड़की के साथ वायरल हो रही है। पाकिस्तान इन दिनों मंहगाई, कोरोना और बेरोजगारी जैसे मुद्दो को लेकर जूझ रहा है,और पाकिस्तानी आवाम इमरान की नीतियों को लेकर उन पर निशाना साध रही है

यह भी पढ़े:

मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक डे था 26 जनवरी, किसान आंदोलन के बहाने पाकिस्तान का हमला

https://thesundaypost.in/world/black-day-against-modi-govt-january-26-pakistans-attack-on-the-pretext-of-farmers-movement/

पाकिस्तान में भी रेप जैसी घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं। पिछले दिनों एक नाबालिग के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई। इससे क्रोधित पाकिस्तान की जनता इमरान खान के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने लगी। जनता ने कहा कि ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पाकिस्तान में रेप जैसी घटनाओं को कैसे रोका जाए, इसको लेकर नेशनल बहस चल रही थी। लोग अपने अपने तर्क दें रहे थे, कुछ लोग सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जब इस सवाल को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान से पूछा गया तो उन्होंने बेतुका बयान दिया। प्रधानमंत्री ने रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कहा कि महिलाओं को पर्दे में रहना चाहिए। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद लोग उनके खिलाफ अपना आक्रोश दिखा रहे है।

लोग इमरान खान की पुरानी तस्वीरों को उठाकर उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े कर रहे है। पाकिस्तान की जनता जिन तस्वीरों को शेयर कर रही है वो तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब इमरान खान क्रिकेट खेला करते थे। एक वीडियो में दिख रहा है कि इमरान खान समंदर किनारे बिकनी पहनी एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं और समंदर में महिला के साथ मस्ती कर रहे हैं। महिलाओं को पर्दे में रहने की नसीहद देने वाले इमरान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग पूछ रहे हैं कि भला वो बिकनी पहनी हुई लड़की के साथ क्या कर रहे हैं।

इमरान खान से जनता पूछ रही है कि भला महिलाएं पर्दे में क्यों रहे, अगर पुरुषों की मानसिकता खराब है तो क्या महिलाएं कमरे में ताला लगाकर अंदर रहे। इमरान खान ने यह बयान एक प्रेस कान्फ्रेंस में दिया था। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को रोकने के लिए सबसे ज्यादा जनता के सहयोग की जरूरत है। आगे इमरान खान ने कहा कि उसके लिए हमें पर्दा प्रथा संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। इतना ही नहीं, इमरान खान यही नहीं रूके, उन्होंने अश्लीलता फैलाने के लिए भारत और यूरोप जैसे देशों को जिम्मेदार ठहरा दिया।