तो यूं खेला जाता था स्टिंग का खेल

उत्तराखण्ड के ‘समाचार प्लस’ स्टिंग मामले में एक ऑडियो सामने आया है जिसमें कथित रूप से चैनल के मालिक उमेश कुमार अपने इन्वेस्टिगेटिव एडिटर आयुष गौड़ को समझा रहे हैं कि किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रमुख सचिव ओमप्रकाश को रुपए डिलिवर करने हैं और उनके मुंह से कहलवाना है कि वे सीएम से धंधेबाजी की बात खुद कर ले। उमेश कुमार बार-बार गौड़ को समझा रहे हैं कि कथित पार्टी के सामने ही ओमप्रकाश से कहलवाना है कि वे या तो सीएम से मुलाकात कहा देंगे या फिर खुद सीएम को समझा लेंगे। स्पष्ट है फर्जी डील कराने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा गया। इसमें मृत्युंजय मिश्रा का नाम भी आ रहा है जो पूर्व में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा अपर स्थानिक आयुक्त पद पर दिल्ली में तैनात किए गए थे। मिश्रा को ओमप्रकाश का वरदहस्त बतया जाता था। बाद में दोनों के संबंध बिगड़ गए। वर्तमान में मिश्रा निलंबित चल रहे हैं। पूरी संभावना है कि उन्हें भी इस ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया जाए।
सुनिए ऑडियो…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *