मनमोहन की टिप्पणी से असहज निर्मला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की दिनों दिन बिगड़ती जा रही आर्थिक स्थिति के चलते तो परेशान हैं ही, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चलते खासी असहज भी बताई जा रही हैं। पिछले दिनों मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति छोड़ सारी ऊर्जा देश की अर्थव्यवस्था में लगाने की सलाह दी थी। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते ग्रामीण भारत से लेकर उन्नत भारत तक में हाहाकार मचा हुआ है।

किसान को उसकी पैदावार का सही मूल्य नहीं मिल रहा है और भारी तादात में नौकरियां खत्म हो रही हैं। पत्रकारों द्वारा इस बाबत पूछे जाने पर वित्त मंत्री ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा ‘क्या मनमोहन सिंह ने ऐसा कहा है? बहुत अच्छा, आपको धन्यवाद। मैं इस पर विचार करूंगी, यही मेरा उत्तर है।’ जाहिर है दुनिया भर में मशहूर अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की इस टिप्पणी ने वर्तमान वित्त मंत्री को खासा परेशानी में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *