ÓñòÓÑüÓñ▓ÓñªÓÑÇÓñ¬ Óñ©ÓÑçÓñéÓñùÓñ░ Óñ©Óñ«ÓÑçÓññ 7 ÓñòÓÑï Óñ¬ÓÑÇÓñíÓñ╝Óñ┐ÓññÓñ¥ ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ┐ÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥ Óñ«Óñ¥Óñ«Óñ▓ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé 10 Óñ©Óñ¥Óñ▓ ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ£Óñ¥

उन्नाव बलात्कार कांड में नया मोड़

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उन्नाव रेप केस पीड़िता के सड़क हादसे के मामले में बीजेपी  के विधायक और रेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 रेप पीड़िता के चाचा की तहरीर पर कुलदीप सिंह सेंगर समेत 11  नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302, 307 और 120 B का मुकदमा रायबरेली के गुरुबख्श गंज थाने में दर्ज किया गया है।

अन्य राजनीतिक दल लगातार इस बात की मांग भी उठा रहे हैं कि बीजेपी को कुलदीप सेंगर को बर्खास्त करना चाहिए. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा पहले भी उन्नाव की पीड़िता के साथ थी और अब भी है।  वहीं कांग्रेस  की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने भी ट्वीट करके कई सवाल उठाए थे।

कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने एक्सीडेंट करवा कर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कहा है कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर लगातार हत्या करवाने की धमकी देता था,हर बार वह कचहरी में जान से मारने की धमकी देता था।  उसके गुर्गे हर तरफ फैले हुए हैं जो लगातार डर का माहौल बना रहे हैं. फिलहाल कुलदीप सेंगर इस समय जेल में बंद है लेकिन पीड़िता की मां का कहना है कि कुलदीप सेंगर लगातार अपना नेटवर्क जेल से चलाता है।

उन्नाव के चर्चित बलात्कार कांड में एक नया मोड़ आ गया है। देश भर में चर्चित इस कांड की पीड़िता इस समय एक सड़क दुर्घटना में घायल हो जीवन -मृत्यु से संघर्ष कर रही है। कल हुए इस हादसे को लेकर तरह -तरह की आशंकाए व्यक्त की जाने लगी है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी भाजपा विद्यायक पर हत्या का आरोप लगा डाला है गौरतलब है की उत्तरप्रदेश के रायबरेली- लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर 28 जुलाई ,रविवार को उन्नाव के चर्चित माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार और एक ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गयी। यह हादसा इतना भीषण था की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया वही कार की कमानी टूटने से पिछले पहिये बाहर निकल गए। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गयी है, जबकि दुष्कर्म पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी मिलते ही लखनऊ रेंज के आईजी ने मौके पर फोरेंसिक टीम भेज दी गयी है। पुलिस द्वारा  बताया गया है कि ट्रक ड्राइवर और मालिक पकड़ा गया है, जो फतेहपुर का रहने वाला है मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां मौसी की मौत हो गयी थी  और बाकी तीनो को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहा पीड़िता की चाची की भी मौत हो गयी है। पीड़िता और वकील को फ़िलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिस दौरान यह घटना हुयी उस दौरान पीड़िता परिवारजनों के  साथ जिला जेल में बंद अपने चाचा से मिलने रायबरेली जा रही थी।

गौरतलब है की उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्नाव की एक किशोरी ने रेप का आरोप लगाया था। बता दें कि कुलदीप सेंगर बांगरमऊ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक है। सेंगर उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म मामले के आरोपी है। कुलदीप उन्नाव के अलग-अलग विधानसभा सीटों से चार बार से लगातार विधायक रह चुके है । इस मामले में पीड़िता ने आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके दो दिन बाद ही विधायक के भाई अतुल सिंह की पिटाई से घायल पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में ही मौत हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पर, पीड़िता के पिता की मौत के बाद इस मामले ने इस तरह से तूल पकड़ा कि राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया। इसके बाद आनन फानन सरकार सख्त हो गई और विधायक के भाई अतुल सिंह व उसके सहयोगियों  को गिरफ्तार कर लिया गया।  आरोप है की अतुल ने ही माखी थाने की पुलिस से साठगांठ कर पिता को पीटा भी था और फिर उन्हें ही फर्जी मामले में जेल भिजवा दिया था। इस मामले में चारों से घिरने के बाद सरकार को सीबीआई जांच की सिफारिश करने पर मजबूर होना पड़ा। किसी तरह इसकी जांच सीबीआई को दी गई। सीबीआई ने मुकदमा दर्ज करते ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसमें सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी लगा दी थी। हाल में ही हुयी घटना पर परिवारजनों द्वारा आशंका जताई गयी है की इस हादसे में पुरे परिवार की हत्या की साजिश रची गयी थी।  रायबरेली पुलिस द्वारा उन्नाव पुलिस को यह भी जानकारी दी गयी है कि ट्रक का ड्राइवर आशीष पाल पहले मौके से भाग निकला था। पर, बाद में वह घटनास्थल पर फिर आया। तभी लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब ड्राइवरी से इस बारे में पूछा तो उसने संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया । आईजी एसके भगत का कहना है कि रायबरेली एसपी से कहा गया है कि वह हर बिन्दु पर ठीक से जांच कर अपनी रिपोर्ट दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *