MP में आज BJP का महाकुंभ

MP में आज BJP का महाकुंभ

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पहले से ही निकल रही है और आज भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.
भोपाल के जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. आयोजन के दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक समागम होने का दावा किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *