ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«ÓÑçÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑï ÓñòÓÑï Óñ£Óñ▓ÓÑìÓñª ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓññÓÑêÓñ»Óñ¥Óñ░ÓÑÇ, ÓñÅÓñò ÓñòÓÑïÓñÜ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓÑêÓñáÓÑçÓñéÓñùÓÑç Óñ©Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ½ 40 Óñ»Óñ¥ÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ इस समय ही मिलेगी मेट्रो!

अगर आप भी मेट्रो से सफर करते हैं और रोजाना ऑफिस जाते हैं तो जरूर जान लें कि लॉकडाउन के दौरान सिर्फ सीमित समय में ही आपको मेट्रो मिलेगी। दरअसल, दिल्ली में लगे 6 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए मेट्रो सेवाओं में कमी की गई है। जैसा की आप सबको मालूम है कि दिल्ली में लॉकडाउन कल रात से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक रखा जाएगा। लेकिन इन 6 दिनों में दिल्ली मेट्रो की सेवा रोजाना की तरह नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो सेवा के समय में कुछ बदलाव किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो सुबह और शाम के समय आधे घंटे के अंतराल और बाकी समय में एक घंटे के अंतराल पर चलाई जाएगी।

दिल्ली में लगा 6 दिन का ‘मिनी लॉकडाउन’

लॉकडाउन के इन 6 दिनों में दिल्ली मेट्रो सभी रूटों पर प्रात: 8 से 10 बजे के मध्य और शाम को 5 बजे से 7 बजे के मध्य आधे घंटे के इंटरवल पर चलेगी। तो वहीं बाकी समय में मेट्रो सेवा एक घंटे के इंटरवल पर चलेगी। साथ ही दिल्ली मेट्रो की ओर से यह भी बताया गया है कि सभी रूट पर इसी समय पर मेट्रो सेवाएं चालू रहेंगी।

साथ ही लॉकडाउन के दौरान जिनको यात्रा करने की छूट मिली है, केवल वही यात्री यात्रा कर सकते हैं। कोरोना महामारी की नई लहर से राजधानी में हालात बिगड़ने के बाद सोमवार को उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के बाद यह फैसला हुआ। दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन सोमवार रात दस बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक रखा जाएगा।

दिल्ली में लागू ‘वीकेंड कर्फ्यू’, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद 

कल रात से दिल्ली में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसलिए नागरिकों को 26 अप्रैल तक घर पर रहना होगा। पहले दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि शहर में केवल 100 से कम आईसीयू बेड बचे हैं। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय अस्पताल अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए 7,000 बेड की मांग की है।