लालू कुनबा में कुर्सी का झगड़ा

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव इन दिनों चौतरफा संकटों से जूझ रहे हैं। भ्रष्टाचार के कई मामलों में उन्हें जेल की सजा मिल चुकी है जिसके चलते वे चुनाव लड़ने की योग्यता खो चुके हैं। जनता दल संग उनका गठबंधन बिहार में टूटने के चलते उनके दोनों मंत्री पुत्रों की कुर्सी भी छीन गई है। इतना ही नहीं अब उनके दानों पुत्रों में पिता की विरासत को लेकर जमकर संघर्ष भी शुरू हो चला है। हालांकि पिछले दिनों पार्टी के बाइसवें स्थापना दिवस पर दोनों लालू पुत्र तेजप्रताप और तेजस्वी एक साथ मंच पर विराजमान रहे लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो पिता के दबाव में एकता का दिखावा भले ही दोनों भाई कर रहे हों, तेजप्रताप ने अब तेजस्वी के खिलाफ बाकायदा मोर्चाबंदी करनी शुरू कर दी है। पार्टी के स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कह भी डाला कि मैं पार्टी को संभालने के लिए तैयार हूं। जाहिर है लालू के जेल में होने से राजद कुनबे का यह बिखराव नीतीश कुमार और सुशील मोदी को खासा सुहा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *