कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा करेंगे NSG कमांडो
अमरनाथ यात्रा शुरू होने में चंद रोज बाकी हैं. सीजफायर के दौरान आतंकियों के बढ़े हौसलों को देखते हुए सरकार ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. हिंदुस्तान के सबसे बड़े लड़ाके यानि ब्लैक कैट कमांडो अब अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे. श्रद्धालुओं का ये महाकवच आतंकियों का महाकाल साबित होगा.अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए गृहमंत्रालय ने दो दर्जन एनएसजी के कमांडो की तैनाती का फैसला किया है. यह पहली बार है जब अमरनाथ यात्रा की पहरेदारी की जिम्मेदारी एनएसजी को मिली है. अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों और सुरक्षा बलों के कैंपो पर विदेशी आतंकी बड़े पैमाने की पर हमले की साजिश रच रहे हैं
