Óñ©ÓÑïÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ©ÓÑç ÓñåÓñ£ Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑçÓñéÓñùÓÑç ÓñòÓñ«Óñ▓Óñ¿Óñ¥ÓñÑ, ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé BJP Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ÓñôÓñé ÓñòÓÑç Óñ«ÓÑÇÓñƒÓñ┐ÓñéÓñù ÓñòÓñ¥ ÓñªÓÑîÓñ░ ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé

सोनिया गांधी से आज मिलेंगे कमलनाथ, दिल्ली में BJP नेताओं के मीटिंग का दौर शुरू

मध्यप्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके लिए आज सुबह भोपाल से 11:30 रवाना हुए। कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट देने से पहले कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया से मिलकर कमलनाथ प्रदेश के सियासी घटनाक्रमों को बताएंगे और इस पर चर्चा करेंगे। दोनों के बीच कोंग्रस पार्टी के नेताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

वहीं दूसरी तरफ आज कांग्रेस के बागी नेता दिल्ली के लिए बेंगलुरु से रवाना हो गए हैं। ये बागी नेता दिल्ली पहुंच कर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे। मध्य प्रदेश के मुखिया के चयन को लेकर नेताओं का जमावड़ा अब दिल्ली में लगने लगा है। अरविंद भदौरिया आज सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट से कुछ अन्य विधायक भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा, “15 अगस्त 2020 को कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।” कमलनाथ के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन का रास्ता तो साफ हो गया है। लेकिन भाजपा सरकार के गठन को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। मध्य प्रदेश में नेतृत्व के मुद्दे पर अब सारी कवायद दिल्ली में हो रही है।

जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर बैठकों का दौर चला वहीं कल देर रात गृहमंत्री अमित शाह के यहां दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ और मध्य प्रदेश की कमान किसे सौंपा जाए पर विचार किया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन शामिल थे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश की कमान सौंपने पर चर्चा हुई। उनके साथ विकल्प के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर भी विचार किया गया। आज भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है।