ÓñçÓñƒÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ½ÓñéÓñ©ÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñ░ÓññÓÑÇÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñåÓñ£ Óñ░ÓñÁÓñ¥Óñ¿Óñ¥ Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ ÓñÅÓñ»Óñ░ ÓñçÓñéÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñÁÓñ┐Óñ«Óñ¥Óñ¿ ÓñíÓÑìÓñ░ÓÑÇÓñ«Óñ▓Óñ¥ÓñçÓñ¿Óñ░

इटली में फंसे भारतीयों को लेने आज रवाना होगा एयर इंडिया का विमान ड्रीमलाइनर

एयर इंडिया का 787 ड्रीमलाइनर विमान आज इटली में फंसे भारतीय और यात्रियों को निकालने के लिए उड़ान भरेगा। एयर इंडिया का यह विमान रविवार, 22 मार्च की सुबह इटली से वापस दिल्ली लौटेगा। इससे पहले गुरुवार, 19 मार्च को एक बयान जारी कर बताया गया था कि 22 मार्च से एक सप्ताह तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भारत में लैंडिंग नहीं करने दी जाएगी।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा है कि रोम के लिए उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे से अपराह्न ढाई बजे जाएगी। अधिकारी ने ये भी बताया कि उड़ान रविवार सुबह रोम में फंसे सभी भारतीयों को निकालकर दिल्ली लौट जाएगी। इससे पहले बुधवार, 15 मार्च को 450 से अधिक भारतीयों को ईरान और इटली से दो भारतीय विमानों से वापस लाया। उन्हें अब अलग वार्ड में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर सुबह करीब पौने दस बजे कुल 218 भारतीय पहुंचे। इसमें सबसे अधिक छात्र शामिल थे। इससे पहले बुधवार, 15 मार्च को 450 से अधिक भारतीयों को ईरान और इटली से दो भारतीय विमानों से वापस लाया। उन्हें अब अलग वार्ड में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर सुबह करीब पौने दस बजे कुल 218 भारतीय पहुंचे। इसमें सबसे अधिक छात्र शामिल थे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि ईरान से कुल 234 भारतीयों को निकाला गया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने कहा था कि एयर इंडिया के दो विमानों से आज सुबह 236 लोग जैसलमेर पहुंचे।

गौरतलब है कि चीन के बाद इटली दूसरा ऐसा देश है, जहां इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित है। इटली में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। शुक्रवार को इटली में एक ही दिन में रिकॉर्ड 627 मौत इस महामारी के चलते दर्ज की गईं। इसके चलते देश में कई नए तरह के प्रतिबंध घोषित कर दिए गए हैं। इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,032 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या भी 41,035 से बढ़कर 47,021 पर पहुंच गई है।