कलिम्पोंग नगर पालिका में फिर लगा  एक हफ्ते का लॉकडाउन

प्रदेश में  बढ़ते कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के  मकसद से पूरे बंगाल में लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के चलते जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपने राज्य में  इस महामारी से कैसे बचा जाय उसके लिए सारे उपाय करने में जुटी हैं। इसी कोशिस में उन्होंने अब  कलिम्पोंग नगर पालिका में आज सुबह 9 बजे से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन शुरू किया है ।

 हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन लगाने की राज्य की ममता  सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी दुकानें, बाजार, सरकारी व निजी कार्यालय आदि बंद रहीं और परिवहन के सभी माध्यम सड़कों से नदारद रहे। इस हफ्ते यह दूसरे दिन लॉकडाउन था। इससे पहले 23 जुलाई  को पूर्ण लॉकडाउन रखा गया था।कोलकाता सहित पूरे राज्य में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की गतिविधियां बंद रहीं।
 पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग नगर पालिका में आज सुबह 9 बजे से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन शुरू हुआ।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार  बेवजह घरों से निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। लॉकडाउन के दौरान केवल दवा की दुकानों और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को खुला रखने की अनुमति है ।
 लॉकडाउन को सफल बनाने व बिना वैध कारण के सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए  पूरे राज्य में सभी बड़े चौराहों पर पुलिस ने गश्त की। कोलकाता में तो  ड्रोन से भी नजर रखी गई।
अगले सप्ताह इसी तरह का पूर्ण लॉकडाउन  29 जुलाई को भी होगा। उस दिन भी कोलकाता हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर रोक रहेगी, क्योंकि राज्य सरकार ने नगर विमानन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी उड़ान का परिचालन न किया जाए।