Óñ░Óñ¥Óññ ÓñòÓÑï Óñ©ÓÑïÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç ÓñàÓñéÓñíÓñ░ ÓñùÓñ¥Óñ░Óñ«ÓÑçÓñéÓñƒ ÓñòÓñ¥ÓñƒÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç ÓñùÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñí ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç Óñ¬ÓñòÓñíÓñ╝Óñ¥

रात को सोती हुई लड़कियों के अंडर गारमेंट काटने वाले गार्ड को लोगों ने पकड़ा

मध्यप्रदेश के इंदौर में रात को सो रही लड़कियों के अंडर गारमेंट काटने वाले को शुक्रवार को महेश बाग कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों ने पकड़ा लिया। पिछले कई महीनों से वे इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे।

बदमाश ने इससे पहले गॉर्ड की नौकरी की थी, इसलिए उसे पता होता था कि कहां लड़कियों का होस्टल हैं। वह ज्यादातर अकेली लड़कियों को टारगेट बनाता था। बदमाश एक महीने के भीतर आठ से ज्यादा कॉलोनियों को अपना शिकार बना चुका है।

शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ग बाग कॉलोनी, रवि जागृति नगर, सहित कई कॉलोनियों में घुसकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। कुछ दिन पहले ही बदमाश रवि जागृति नगर के एक घर में घुसा, यहां यशवंत मेवाड़ा की मां रामदेवी ने बताया कि रात के 3 बजे मोबाइल गिरने की आवाज से उसकी नींद खुली, लेकिन कोई नहीं दिखा तो सो गई। फिर 3:45 बजे के करीब देखा तो बदमाश उनके पैरो के साइड खड़ा हुआ था।

रामदेवी से जब चिल्लाना शुरु किया तो दरांता और कैंची गले पर रखकर बोला कि चिल्लाई तो खत्म कर दूंगा। कई वारदातों पर ज्यादातर लड़कियां जाग चुकी थीं, लड़कियां उसकी फोटो देखकर उसे पहचान लेती थी। थाने में बदमाश की फोटो देखते ही लड़कियां चीख पड़ती थी।

बदमाश का नाम श्रीकांत चतुर्वेदी हैं। वह सतना के खमरिया गांव का रहने वाला हैं। इंदौर के धन ट्राइडेंट बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करता हैं और रहता भी यहीं पर है। महेश बाग में उसे रोशन भिलवारे और संजय खरे ने शुक्रवार रात को 3 बजे पकड़ा। इससे पहले भी आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा केस हो चुके हैं। कॉलोनी वासियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पर पुलिस से और वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही हैं।