खुद आरोपों के घेरे में फंसे जांच अधिकारी

पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री पी. चिंदबरम को जेल की यात्रा कराने में जिन दो अधिकारियों की भूमिका खासी महत्वपूर्ण रही थी, वे दोनों ही खुद बड़ी मुसीबत में बताए जा रहे हैं। इनमें एक हैं इंकम टैक्स विभाग के हाई प्रोफाइल अफसर एस.के. श्रीवास्तव जिन्होंने चिंदबरम और एनडीटीवी के मालिकों द्वारा मनी लाउंड्रिग के मामले की जांच की थी। श्रीवास्तव को केंद्र सरकार ने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत सेवा से निकाल दिया है तो दूसरे अधिकारी राजेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश वापस भेज दिए गए हैं। सिंह डप्यूटेशन पर इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट में तैनात थे। पी. चिंदबरम के मामले की जांच में उनकी भूमिका खासी महत्वपूर्ण है। लेकिन खुद वे नाना प्रकार के आरोपों में घिर गए। हालांकि भाजपा नेता सुब्रह्मणम स्वामी ने उन्हें भारत सरकार में बनाए रखने के प्रयास किए किंतु उनकी खास चली नहीं। अब वे ईडी से हटाकर वापस उत्तर प्रदेश भेज दिए गए हैं। खबर है केंद्र सरकार उनकी खुफिया जांच भी करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *