ÓñùÓÑéÓñùÓñ▓ ÓñòÓÑç CEO Óñ©ÓÑüÓñéÓñªÓñ░ Óñ¬Óñ┐ÓñÜÓñ¥Óñê Óñ¿ÓÑç ÓñøÓñ¥ÓññÓÑìÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ©ÓñéÓñòÓñƒ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ«Óñ» ÓñåÓñÂÓñ¥ÓñÁÓñ¥ÓñªÓÑÇ Óñ¼Óñ¿ÓÑï

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने छात्रों को दिया मंत्र, कहा- संकट के समय आशावादी बनो

सुंदर पिचाई एक जाना-पहचाना नाम हैं। दुनिया की नामी हस्तियों में उनका नाम शामिल है। गूगल में नौकरी करने से पहले सुंदर पिचाई ने मैकेंजी नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियरिंग करने के बाद मैनेजमेंट करने के लिए सुंदर पिचाई को अमेरिका जाना था और उनके पिता ने अपनी एक साल की कमाई के बराबर पैसे अमेरिका के लिए टिकट खरीदने में खर्च की थी। साल 2015 में सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ बनें।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने संकट के समय में सकारात्मक रहने के लिए एक बहुत अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने संबोधित करते समय कुछ भी करने के लिए उत्सुक होने की सलाह देते हुए कहा आशावादी, खुले विचारों वाले बनों। अभी पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। इसी तरह गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक विशेष संदेश दिया है। उन्होंने आभासी स्नातक (Virtual Graduate) समारोहों के माध्यम से दुनिया भर के छात्रों को संबोधित किया। उस समय बोलते हुए, सुंदर पिचाई ने अतीत की यादों को ताज़ा किया और संकट के समय में सकारात्मक रहने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भारत छोड़ने के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया।

हवाई जहाज के टिकट पर एक साल का वेतन खर्च

उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने स्टैनफोर्ड में अध्ययन करने के लिए अपने हवाई जहाज के टिकट पर एक साल का वेतन खर्च किया। यह विमान से मेरी पहली यात्रा थी। अमेरिका बहुत महंगा शहर था। घरबात करने में 2रुपया प्रति मिनट का खर्च आया। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा मेरे पास नवीनतम टैकनोलजी सुविधाएं नहीं हैं। हमारे पास तब तक टेलीफोन नहीं था जब तक हम दस साल के नहीं हो गए थे।”

सुंदर पिचाई के सफलता की कहानी

सुंदर पिचाई ने कहा कि मेरे पास अमेरिका जाने तक का अध्ययन करने के लिए एक कंप्यूटर भी नहीं था। जब हमें टीवी मिला तो उस पर केवल एक ही चैनल आता था। इस बीच सुंदर पिचाई चेन्नई में रह रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इंजीनियर के रूप में की थी। वह 2004 में गूगल में एक प्रबंधन कार्यकारी के रूप में शामिल हुए। फिर वह अपने आत्मविश्वास के बल पर गूगल के सीईओ के पद पर आसीन हुआ। सुंदर पिचाई जो इस कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के अलावा कई दिग्गज शामिल हुए।