झारखंड में  5 महिला कार्यकर्ताओं को किडनैप कर किया गैंगरेप

झारखंड में 5 महिला कार्यकर्ताओं को किडनैप कर किया गैंगरेप

झारखंड के खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के कोचांग गांव में पांच युवतियों के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप किया गया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना मंगलवार को दिन के एक बजे हुई। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में मामला खुल गया। सूचना के बाद गुरुवार को खूंटी पहुंचे डीआईजी एवी होमकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस शर्मनाक वारदात को पत्थलगड़ी समर्थकों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच और कार्रवाई के लिए पुलिस की तीन स्पेशल टीमों का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार पांचों युवतियां एक नाट्य संगठन में काम करती हैं। पलायन और मानव तस्करी के खिलाफ काम कर रहे एक संगठन के लिए वे नुक्कड़ नाटक करने कोचांग गई थीं। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *