पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन

बीजेपी पूर्व नेता और पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन हो गया है। 6 बार विधायक और 1 बार सांसद बनने वाले विठ्ठल रादडिया का निधन हो गया। उन्हें सौराष्ट्र में भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता था और वे पोरबंदर के पूर्व सांसद थे।

आज सुबह उनका निधन होने की आधिकारिक सूचना विट्ठल रादडिया के बेटे और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री जयेश रादडिया ने दी। विट्ठल रादडिया का वर्षों तक गुजरात के जमकंडोरणा और पोरबंदर अच्छा-खासा दबदबा रहा। उन्होंने सौराष्ट्र क्षेत्र में काफी विकास किया। वे कांग्रेस में भी रह चुके थे। विट्ठल के बाद उनके बेटे जयेश रादडिया ने भी भाजपा से चुनाव लड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *