ÓñøÓññÓÑìÓññÓÑÇÓñ©ÓñùÓÑØ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑìÓñÁ Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñàÓñ£ÓÑÇÓññ Óñ£ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓñòÓÑÇ ÓññÓñ¼ÓÑÇÓñ»Óññ Óñ½Óñ┐Óñ░ Óñ¼Óñ┐ÓñùÓñíÓñ╝ÓÑÇ, Óñ╣Óñ¥Óñ▓Óññ ÓñùÓñéÓñ¡ÓÑÇÓñ░

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत फिर बिगड़ी, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें बुधवार रात करीब 1 बजे दिल का दौरा पड़ा था। तब से उनकी हालत और गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका हार्ट और पल्स रेट स्थिर नहीं है। जोगी 9 मई से कोमा में हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जोगी 9 मई की सुबह अपने घर के लॉन में इमली खाते हुए टहल कर रहे थे। इसी दौरान इमली का बीज उनके गले में फंस गया। जिसके चलते उनका बीपी गिरने लगा और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. रेणु जोगी ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने गले से बीज तो निकाल दिया, लेकिन इसके बाद जोगी कोमा में चले गए।

श्रीनारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि रात को अचानक जोगी को कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद हार्ट सर्जन समेत तमाम डॉक्टर आईसीयू पहुंचे। उनका हार्ट और पल्स रेट स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बुधवार को अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी और पत्नी रेणु जोगी से बात की।

थोड़ी देर हुई इस बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जाना और तबीयत के बारे में पूछा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अजीत जोगी बहुत मजबूत इच्छा शक्ति वाले व्यक्ति हैं। निश्चित ही वह बहुत जल्द अपने घर लौटेंगे। मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी को राजनीति में लाने वाले राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे।