ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ▓ÓñòÓÑìÓñÀÓñú ÓñªÓñ┐ÓñûÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª BJP Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñÁÓñòÓÑìÓññÓñ¥ Óñ©ÓñéÓñ¼Óñ┐Óññ Óñ¬Óñ¥ÓññÓÑìÓñ░Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñªÓñ¥ÓñéÓññÓñ¥ ÓñàÓñ©ÓÑìÓñ¬ÓññÓñ¥Óñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ┐ÓñÅ ÓñùÓñÅ Óñ¡Óñ░ÓÑìÓññÓÑÇ

कोरोना लक्षण दिखने के बाद BJP प्रवक्ता संबित पात्रा मेदांता अस्पताल में किए गए भर्ती

देशभर में कोरोना का संकट छाया हुआ है। इसका संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने की खबर आ रही है।

संबित पत्रा में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि संबित पात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी सीट से इलेक्शन लड़े थे। लेकिन बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हरा दिया था। इसे पहले 2012 में संबित ने बीजेपी से ही निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ें थे। तब कश्मीरी गेट से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह हार गए थे।

संबित टीवी डिबेट्स में छाए रहते हैं। ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस की तरफ से इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। क्योंकि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

गौरतलब है कि भारत में अब तक 1 लाख 58 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जबकि इससे न तक 4500 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 67 हजार से अधिक लोग अबतक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

अगर बात की जाएं राजधानी दिल्ली की तो कोरोना का संक्रमण दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के 800 के करीब नए मामले सामने आएं हैं। जिससे अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 15000 के पार हो गई है। वहीं अब तक 300 से ज्यादा लोगों की इस महामारी के चलते मौत हो चुकी है।