फिर राम आसरे संध परिवार

जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं संघ और भाजपा का राम प्रेम जोर पकड़ने लगता है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान एक बार फिर से अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मुद्दा गर्माने की तरफ इशारा करते दिख रहे हैं। अयोध्या शहर को भाजपा और संघ पहले से ही एक पृथक महानगर इकाई घोषित कर चुके हैं। अब खबर है कि इस बार भव्य स्तर पर यहां दीपावली महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सत्ता में आने के तुरंत बाद अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू करने की घोषणा कर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया था। संघ और भाजपा के इस राम प्रेम की राह में लेकिन विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया बड़ी बाधा बन खड़े हो गए हैं। दशकों से राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे तोगड़िया इस समय बागी हो चुके हैं। वे 2019 के आम चुनाव से पहले देश भर में घूम-घूमकर राम मंदिर निर्माण में भाजपा और संघ की भूमिका से पर्दा उठाने की घोषणा कर चुके हैं जो संघ परिवर के लिए बड़ी आफत बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *