हार से बौखलाए शाह

इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मूड बेहद खराब बताया जा रहा है। जानकारों की मानें तो इसके पीछे एकमात्र कारण पार्टी की तीन राज्यों में हुई हार है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय जब शाह से मिले तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। खबर है कि अमित शाह ने विजयवर्गीय को लताड़ते हुए कह डाला कि पिछले दो माह से पश्चिम बंगाल के बजाए वे मध्य प्रदेश में अपने बेटे को जीत दिलाने के लिए डटे रहे। इसी प्रकार केरल के प्रभारी मुरलीधर राव को भी निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने उनसे पूछ डाला कि क्या उन्हें याद है कि वे कब से केरल नहीं गए हैं। चर्चा है कि इन दिनों पार्टी के बड़े नेता अपने अध्यक्ष से बचने की जुगत में लगे रहते हैं ताकि वे उनके क्रोध का शिकार ना हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *