ÓñÂÓñ░ÓÑìÓñ«Óñ¿Óñ¥Óñò Óñ©Óñ£Óñ¥: Óñ£Óñ¿ÓññÓñ¥ Óñ£ÓÑéÓññÓÑç Óñ«Óñ¥Óñ░ÓññÓÑÇ-ÓñÁÓñ┐ÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï Óñ¼Óñ¿Óñ¥ÓññÓÑÇ Óñ░Óñ╣ÓÑÇ, Óñ¬ÓññÓÑìÓñ¿Óñ┐ Óñ¬ÓññÓñ┐ ÓñòÓÑï ÓñòÓñéÓñºÓÑç Óñ¬Óñ░ Óñ¼Óñ┐ÓñáÓñ¥ÓñòÓñ░ ÓñªÓÑîÓñíÓñ╝ÓññÓÑÇ Óñ░Óñ╣ÓÑÇ

शर्मनाक सजा: जनता जूते मारती-विडियो बनाती रही, पत्नि पति को कंधे पर बिठाकर दौड़ती रही

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला अपने पति को कंधे पर बिठाए हुए दौड रही है और उसके पीछे चल रही भीड़ महिला को चप्पल-जूते मार रही है। महिला पूरे रास्ते रोती रही, मिन्नतें करती रही। मगर कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इतना ही नहीं बल्कि भीड़ में मौजूद कई युवा पूरे समय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।

किसी ने इस घटना का एक वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस जागी। एसपी तक वीडियो पहुंचने के बाद कल्याणपुरा पुलिस को गांव भेजा गया। अब पुलिस ने पूछताछ कर और वीडियो में देखकर लोगों की पहचान की। पुलिस के अनुसार 11 नामजद आरोपियों सहित 20 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर की गई है। इनमें से महिला का पति टिहिया डामोर, उसका ससुर तोलिया, रमेश शामिल हैं। फिलहाल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में आज भी कानून सम्मत काम नहीं होता है। आज कानून व्यवस्था होने के बाद भी वहाँ की पंचायतें अपने बनाये हुए नियमों के अनुसार फैसला सुनाती हैं। कई बार उनका फैसला इंसानियत को शर्मसार करने वाला होता है। आप सोच भी नहीं सकते हैं कि आज के सभी समाज में भी इस तरह की हरकतें की जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही इस शर्मसार करने वाली घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मामला मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाके झाबुआ का है।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना मध्यप्रदेश के पिछड़ा जिला झाबुआ के कल्याणपुरा थाने के खेड़ा गांव से सामने आई है । यहां पर एक महिला किसी वजह से पास के गांव मे रहने चली गई थी। जबकि इन सबसे पूर्व ही विवाहिता के ससुराल वालों को विवाहिता के प्रेम प्रसंग का शक था।

अब जब वह महिला कुछ समय बाद वापस अपने गांव लौटी तो सज़ा के तौर पर ससुराल वालों ने और गांव के लोगों ने विवाहिता को मजबूर किया कि वह अपने पति को कंधे पर 7 किलोमीटर बैठाकर घुमाए। महिला पति को कंधों पर बिठाकर चलने लगी तो जनता उसे जूते चप्पल मारने लगी। पिटाई से बचने के लिए महिला भागती रही तो गांव के लोग विडियों बनाते रहे।

चर्चा है कि यहां पर पति से अतिरिक्त किसी अन्य से प्रेम करने पर यह सजा दी जाती है। इस पूरी शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो मामला दर्ज किया है और अभी तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।