ED ने SC से कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की जांच कर रहे 42 अधिकारियों को ट्रांसफर करने की अनुमति मांगी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उन 42 अधिकारियों को ट्रांसफर करने की अनुमति मांगी है, जो कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं. एजेंसी के मुताबिक उनकी ED के साथ डेप्यूटेशन अवधि खत्म हो गई है.
