दूरदर्शन की सबसे परिचित चेहरों में थीं नीलम शर्मा.

चीखती-चिल्लाती टेलीविजन की दुनिया में अब नीलम शर्मा जैसा सौम्य एंकर शायद ही ढूंढ़ने से मिले, बल्कि नहीं ही मिलेगा।
दूरदर्शन की जानीमानी ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन न्यूज के शनिवार दोपहर बाद किए गए ट्वीट से लोगों को इसकी जानकारी हुई।
‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।
बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था।
नीलम शर्मा का जाना सबकी निज़ी क्षति के जैसा है।
विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *