क्या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर  एक पोस्ट का कितने  पैसे लेती है जानिये?

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा  वर्ल्ड में अपनी छाप छोड़ चुकी है| वे सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम बना रही है| देसी गर्ल  सोशल मीडिया पर भी बेहद फेमस स्टार  है। प्रियंका इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं। फोटोज और वीडियोज के जरिए पीसी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। हाल ही में उनका नाम इंस्टग्राम  की रिच लिस्ट 2019 में शामिल हुआ|

 

इंस्टाग्राम के शैड्यूलिंग टूल HopperHQ ने ये लिस्ट जारी की  है। जिसमें प्रियंका

 

इकलौती बॉलीवुड सेलेब शामिल हुई  हैं। फिलहाल  वे लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं, वहीं सेलेब सब-सेक्शन में उनका नाम 16वें नंबर पर है। इस लिस्ट के मुताबिक  पीसी के 4,30,38,343 फॉलोअर्स हैं और वे हर पोस्ट के 271,000 डॉलर यानि करीब 1,86,98,390 रुपए चार्ज करती हैं। ये अपनेआप में  ही एक  बड़ी रकम है। प्रियंका अक्सर ब्रॉन्ड्स से कॉलेबरेट करके उन्हें इंस्टाग्राम पर प्रमोट करती हैं, जिसमें बदले में उन्हें करोड़ों में पेमेंट किया जाता है।

 

प्रियंका जल्द ही फिल्म  द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी  करने वाली हैं। वो अपनी आखिरी फिल्म 2016 में’ जय गंगाजल’ में ही नजर आईं थीं। इसके बाद अब वे द स्काई इज पिंक’ में दिखेंगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लॉन्च हुआ है| ‘द स्काई इज पिंक’ का आने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर रखा जाएगा।

इस फिल्म में प्रियंका और   जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ लीड रोल में नजर आएंगे।और  ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर निर्धरित  है, जिसे एक लाइलाज बीमारी होती है। इसमें आयशा का किरदार जायरा निभाएंगी, वहीं प्रियंका और फरहान उनके पैरेंट्स के रोल में दिखेंगे। ये फिल्म जायरा की आखिरी बॉलीवुड मूवी होगी, क्योंकि उन्होंने अब ये फील्ड छोड़ने की घोषणा कर दी है। द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *