राजनीति की तरफ धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कयासों का बाजार खासा गर्म हैं। वैसे खबर है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्द ही संन्यास लेने जा रहे धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अर्से से यह चर्चा का विषय रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान धोनी की पत्नी के रांची से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। हालांकि तब झारखण्ड के क्षेत्रीय दल आजसू से धोनी की पत्नी को टिकट मिलने की संभावना थी। अब लेकिन भाजपा में स्वयं धोनी के शामिल होने की कयासबाजी जोरों पर है। चर्चा इस बात की भी है कि झारखण्ड में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पूर्व धोनी की भाजपा में एंट्री हो सकती है ताकि वे पार्टी के पक्ष में बैटिंग कर सकें। खबर यह भी है कि भाजपा नेतृत्व उन्हें राज्यसभा भेजने पर भी विचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *