नए रोल में धोनी

इन दिनों एमएस धोनी  काफी चर्चा में रहे दरअसल ,धोनी अब कश्मीर में भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में दो महीने के ट्रेनिंग सत्र से जुड़े गए है। इस ट्रेनिंग के बाद वे सेना में कौन सी भूमिका निभाएंगे, यह  भी तय हो चुका है। सेना द्वारा एक बायान जारी कर बताया गया की धोनी कश्मीर घाटी में भूमिका निभाएंगे। अपनी नई जिम्मेदारी निभाने के दौरान अब धोनी को ऑनरी कर्नल का पद मिलेगा। क्रिकेट का मैदान छोड़ धोनी अब सेना के साथ गश्त करते दिखाई देंगे। बल्ले की जगह अब उनके हाथो में हथियार दिखाई देंगे।

 गौरतलब है की वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया  के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद हर जगह एमएस धोनी का रिटायरमेंट की खबरें आ रही थी।  हर जगह खबरें आने लगीं कि वर्ल्ड कप के बाद धोनी रिटायरमेंट ले लेंगे। परन्तु एमएस धोनी की प्लान तो कुछ और ही था। फिलहाल वह रिटायरमेंट के मूड में नहीं है दरअसल, धोनी भारतीय आर्मी (Indian Army) के साथ 2 महीने तक ट्रेनिंग करेंगे। जिसके लिए वो वेस्टइंडीज दौरे के भी शामिल नहीं रहे। धोनी ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अनुपलब्ध बताते हुए दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। धोनी ने बीसीसीआई को अपने फैसले से अवगत करा दिया गया था कि अब वह आर्मी में पैराशूट रेजिमेंट से जुड़ने जा रहे है।
धोनी जैसी हस्ती का इंडियन आर्मी ज्वाइन करना युवाओं में आर्मी की एक मजबूत छवि बनाने का काम करेगा। धोनी के इस कदम को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी सरहाना की मिली रही है। कपिल देव और गौतम गंभीर भी धोनी के इस कदम पर खुलकर तारीफ़ कर चुके है।उम्मीद की जा रही है की धोनी के इस कदम से युवा भी प्रेरित होकर देश की सेवा के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *