भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारी

भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारी

इंदौर। जाने-माने आध्यात्मिक संत भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। वे पारिवारिक कारणों से परेशान बताए जा रहे थे। घटना के बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भय्यू जी महाराज पहली बार राष्ट्रीय चर्चा में तब आए थे जब अन्ना हजारे के आंदोलन को खत्म कराने में उन्होंने वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भय्यूजी महाराज के विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों तक अच्छी पकड़ थी।  इंदौर पुलिस के सीएसपी जयंत राठौर के मुताबिक भय्यूजी महाराज ने सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने घर में खुद को गोली मारी। उनके सिर पर गोली लगी थी। वहीं बॉम्बे अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक भय्यूजी महाराज को अस्पताल लाए जाने के आधा घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें दाईं कनपटी पर गोली लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *