दक्षिण भारत पर भरोसा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ दक्षिण भारत से भी चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस मुख्यालय में इन दिनों इस संभावना पर नाना पकार की कयासबाजी का दौर चल रहा है। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दरमैया ने उन्हें राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। पूर्व में भी इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ चुकी हैं। जानकारों की मानें तो राहुल स्वयं तेलंगाना से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। आंध्र प्रदेश को दो फाड़ करने का फैसला लेने वाली यूपीए सरकार को यहां राज्य गठन करने का लाभ नहीं मिला। आंध्र प्रदेश की जनता तो कांग्रेस के इस निर्णय के चलते खफा है ही, तेलंगाना में भी धीरे-धीरे कांग्रेस का पत्ता साफ हो रहा है। पार्टी के कई विधायक दलबदल चुके हैं। ऐसे में यदि राहुल तेलंगाना से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी कार्यकर्ताओं में निश्चित ही जान फूंकी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *