क्यों ख़ास है इस क्रिकेटर की नीलामी 

भारत का उत्तरी सूबा जम्मू कश्मीर भले ही अपने युवा पत्थरबाजों और अलगाव वादियों के चलते सुर्खियों में रहता है, लेकिन कई बार इसके युवा कुछ ऐसे कारनामे कर जाते हैं जिनपर सभी को फख्र होता है। अब जयपुर में  हुई आईपीएल की बारवें संस्करण की नीलामी में सूबे के किशोर खिलाड़ी रसिक सलाम दार को चुना गया है।  अपने सूबे से आईपीएल में चुने जाने वाले वह मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं। दार को जयपुर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम में चुने जाने के बाद दार ने कहा कि उनका सपना सच हो गयाहै।

मुंबई ने इस 17 वर्षीय खिलाड़ी को 20 लाख रूपए की बेस सप्राइस में खरीदा है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले दार ने कहा, ‘यह बेहद रोमांचक पल है. मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहा हूँ।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस साल विजय हजारे ट्राफी में लिस्ट ए में डेब्यू किया था। उन्होंने अक्टूबर में मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था।  वह परवेज रसूल और मंजूर दार के बाद किसी आईपीएल टीम से जुड़ने वाले तीसरे कश्मीरी क्रिकेटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *