सर्च इंजन गूगल ने आज अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर शर्ले टेम्पल का डूडल बनाया है। गूगल ने इतिहास रचने वाली एक्ट्रेस को डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी है। शर्ले टेंपल ने कम उम्र में में ही खूब शोहरत हासिल कर ली थी।फिल्मों की स्क्रीन से लकर राजनीतिक मंचों तक उन्होंने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।
शर्ले को पहली चाइल्ड स्टार माना जाता है
शर्ली ने डांस की प्रैक्टिस तीन साल की उम्र से शुरू की थी। वर्ष 1934 में उनके द्वारा स्टैंड अप और चीयर्स पर किए गए टो-टैप डांस से पूरे अमेरिका में सभी को काफी अट्रेक्ट और आकर्षित किया था। उन्होंने 6 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी ।12 फिल्मों में एक्ट्रेस ने काम कर सभी के दिलों पर राज किया था, जिसके बाद वो अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थी। उनका नाम पहली चाइल्ड स्टार की लिस्ट में जुड़ गया था, जिसके लिए उन्हें छह साल की उम्र में अकादमी अवॉर्ड दिया गया।
Read Also : वेस्ट UP में टिकैत का बडा दांव,BJP केन्द्रीय मंत्री के घर सेंधमारी
गूगल ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भाषण देती हुई उनकी तस्वीर लगाई है
गूगल ने शर्ली टेम्पल को याद करने के लिए उन्हें चाइल्ड स्टार के अंदाज को पेश किया है। बेहतरीन सिंगर और एक्टिंग का टैलेंट रखने वाली शर्ले टेम्पल एक डिप्लोमैट भी थी। डूडल में एक्ट्रेस को तीन तरीक़े से दिखाया है। पहला, ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भाषण देते हुए, दूसरा छह साल की शर्ले टेम्पल को डांस करते हुए और तीसरा एक अवार्ड लेते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों को एनिमेशन के तौर पर पेश किया गया है।
गूगल ने साथ ही लिखा भी है कि, “टेंपल ने हॉलीवुड के शीर्ष बॉक्स ऑफिस की गिरावट के बाद आई बंदी में केवल लाखों अमेरिकियों की मदद ही नहीं की, बल्कि बाद में अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों से दुनिया को अपनी प्रतिभा के बारे में भी बताया।” वर्ष 2006 में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था।
Read Also : UP के डॉक्टरों की इस अपील पर सुनवाई करने से SC ने किया इनकार
शर्ले एक अभिनेत्री और गायिका होने के साथ साथ एक डिपलोमैट भी थी।उन्हें वर्ष 1969 में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का प्रतिनिधि बनाया गया था। वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र की कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मानव पर्यावरण पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। गूगल ने डूडल की वेबसाइट पर लिखा है, ‘घाना में एक राजदूत और पहली महिला चीफ ऑफ प्रोटोकॉल टू स्टेट डिपार्टमेंट के रूप में उनकी राजनयिक उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए साल 1988 में, उन्हें Honorary Foreign Service Officer नियुक्त किया गया था।’
शर्ले ने जूनियर मिस के नाम से बटोरी ख्याति
हालांकि, शर्ले ने हॉलीवुड से महज 22 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट ले लिया। 1958 में उन्होंने शर्ले टेम्पल की स्टोरी बुक को नैरेट किया। यह बच्चों के लिए एक टेलीविजन सीरीज थी, जिसमें परिवार और दोस्तों से जुडडी कहानियां थी।
वर्ष 1942 तक टेम्पल रेडियो स्टार बन चुकी थी। उन्होंने जूनियर मिस के स्टार के रूप में लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था।