Óñ¿ÓÑÇÓññÓñ┐ ÓñåÓñ»ÓÑïÓñù ÓñòÓÑç ÓñªÓñ½ÓÑìÓññÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñò Óñ©ÓÑÇÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ░ ÓñàÓñ½Óñ©Óñ░ ÓñòÓÑï ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÓñ┐ÓñÁ

नीति आयोग के दफ्तर में एक सीनियर अफसर को कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्य 29 हजार पार कर गई है। दिल्ली स्थिति नीति आयोग के दफ्तर में भी कोरोना का केस पाया गया है। यहां एक सीनियर अफसर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

नीति आयोग उप सचिव अजीत कुमार ने बताया कि डायरेक्टर रैंक के ऑफिसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिल्डिंग को पूरी तरह से डिसइनफेक्ट और सैनेटाइज करने के लिए दो दिन सील किया जा रहा है।

इसके साथ ही जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। दो दिन तक नीति आयोग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए सरकार को आर्थिक मामलों में मदद करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29435 हो गई है। इनमें 21632 एक्टिव केस हैं। कोरोना से देशभर में अब तक 934 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि राहत की बात ये है कि कुल 6868 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 7 दिनों में 80 जिलों में कोई नया केस नहीं आया है। 47 जिले ऐसे हैं जिनमें 14 दिन में नया मरीज नहीं मिला। 39 जिलों में 21 दिन से और 17 जिलों में 28 दिन में नया मामला सामने नहीं आया है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट का एक कर्मचारी सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद शीर्ष कोर्ट के दो रजिस्ट्रार को भी होम क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया।

अब यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि संक्रमित कर्मचारी किन-किन लोगों के संपर्क में आया है। सुप्रीम कोर्ट से पहले राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय में भी कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।