Óñ¡ÓÑéÓñ¬ÓÑçÓñ Óñ¼ÓñÿÓÑçÓñ▓ ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñºÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñªÓÑçÓñÂ, Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç Óñ©ÓÑêÓñ¿Óñ┐ÓñƒÓñ¥ÓñçÓñ£Óñ░ ÓñçÓñ©ÓÑìÓññÓñ«Óñ¥Óñ▓ ÓñòÓñ░ÓÑï Óñ½Óñ┐Óñ░ ÓñòÓñ¥Óñ«ÓñòÓñ¥Óñ£

भूपेश बघेल का अधिकारियों को निर्देश, पहले सैनिटाइजर इस्तमाल करो फिर कामकाज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज शुरू करने से पहले दफतरों को सैनिटाइज करने के निर्देश मुख्य सचिव आरपी मंडल को दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में लॉकडाउन खत्म होने और शासकीय कार्यालयों में कामकाज शुरू होना संभावित है। शासकीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में आमजनों का आना भी स्वाभाविक है। देशव्यापी इस आपदा का प्रभाव लम्बी अवधि तक रहना निश्चित है, इसलिए कार्यालयों में सैनिटाइज करना आवश्यक है जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

सीएम बघेल ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धोने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कोरोना संक्रमण से लड़ने छत्तीसगढ़ सरकार पुख्ता कदम उठाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके जरिए सांसद, विधायक और आम जनता के बीच संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

इस कंट्रोल रूम के प्रभारी विधानसभा के अपर सचिव समेत दो अन्य अधिकारी होंगे। यह कंट्रोल रूम सभी राज्यों की विधानसभा से जुड़ी होगी। जनता की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात सरकार कर रही है। पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में से 23 जिले ग्रीन जोन, 4 जिलों को ओरेंज जोन और कोरबा जिले को रेड जोन में रखा गया है।

कोरोना को लेकर 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक की स्थिति इस तरह से है। अब तक 14987 संदिग्धों की जांच की गई जिसमें 13882 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगिटिव आई है। अब तक कुल 37 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 1068 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 37 में से 32 पूरी तरह से स्वस्थ हो कर हो डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 5 एक्टिव मरीजों का इलाज एम्स में किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान समय में 27878 लोग होम क्वारंटीन में हैं।