कांग्रेस का हिंदू प्रेम

अपने अस्तित्व की जंग लड़ रही कांग्रेस इन दिनों भारी दुविधा में है। संकट अपनी धर्म निरपेक्ष छवि के बनाए रखने के साथ-साथ हिंदू मतदाता को रिझाने का है। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मदिरों की लगातार परिक्रमा करते घूम रहे हैं तो दूसरी तरफ केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी पार्टी घोषित तौर पर स्वागत कर रही है ताकि धर्म निरपेक्ष और प्रगतिशील ताकतों का समर्थन पा सके। इस सबसे बीच खबर आ रही है कि पार्टी के दो दिग्गज नेता सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर दायर पुनर्विचार याचिका की पैरवी करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर ही जाने-माने वकील और कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघ्वी सबरीमाला मंदिर समिति को कानूनी सलाह उपलब्ध करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *