देवगौड़ा परिवार में मनमुटाव

कर्नाटक के सीएम कुमार स्वामी की सरकार तो संकट में है ही, उनके परिवार में भी आपसी तनाव बढ़ने की खबरें इन दिनों कन्नड समाचार पत्रों की सुर्खियां बटोर रही हैं। जानकारों की मानंे तो कुमार स्वामी के बेटे निखिल की लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद गौड़ा परिवार में आपसी रिश्तों का तनाव दिनों-दिन बढ़ रहा है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री दैवेगौड़ा स्वयं भी चुनाव हार गए हैं, लेकिन परिजनों की लड़ाई का असल कारण कुमार स्वामी के भतीजे प्रज्वल रेवन्ना का लोकसभा चुनाव जीतना है। अपने दादा की परंपरागत सीट से चुनाव लड़े प्रज्वल रेवन्ना से उनके चचेरे भाई निखिल खासे अप्रसन्न हैं। परिवार में सब कुछ ठीक नहीं होने का पता एक स्थानीय अखबार के खिलाफ कर्नाटक पुलिस की एफआईआर से भी लगता है। इस अखबार ने खबर प्रकाशित की कि निखिल ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने दादा पूर्व पीएम दैवेगौड़ा संग बदजुबानी तक कर डाली। हालांकि दैवेगौड़ा ने इस खबर को गलत बताया है। लेकिन मीडिया में खुसर-फुसर का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *