अब सीबीआई की सुनवाई 20 नवंबर को

सीबीआई की चल रही अंदरूनी लड़ाई में आज सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 नवंबर तक टाल दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) रिपोर्ट की कॉपी सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को दी जाए जिससे वह सोमवार तक जवाब दे सके। अब 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के जवाब के बाद ही अपना फैसला सुनाएगा। ध्यान रहे कि इससे पहले 12 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद सीवीसी ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। सीवीसी की ओर से कोर्ट में जो दो रिपोर्ट सौंपी गई है उनमें मामले की जांच रिपोर्ट और नागेश्वर राव द्वारा लिए गए फैसलों की लिस्ट है। छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की सीवीसी के समक्ष पेशी हो चुकी है। सीवीसी ने आलोक वर्मा मामलों में जो भी जांच की है उसको लेकर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपी है। गौरतलब है कि रिश्वतखोरी विवाद में सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और जांच एजेंसी में नंबर दो राकेश अस्थाना को 23 अक्टूबर को छुट्टी पर भेज दिया गया था। दोनों ही इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *