मंत्री पद के बाद बंगला भी छूटा

नरेंद्र मोदी सरकार में पिछली दफे मंत्री रहे कई दिग्गजों को अब लुटियंस जोन में आवंटित शानदार बंगले से भी हाथ धोना पड़ सकता है। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने दूसरी बातर केंद्र में सरकार बनाते समय कई नेताओं को मंत्री परिषद में नहीं लिया। ऐसे सभी भाजपा सांसदों को अब अपने शानदार बंगले खाली करने होंगे। खबर है कि इस बार चुनाव हार चुके मनोज सिन्हा का बंगला नए विदेश मंत्री को आवंटित किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ऐसे नेताओं का बंगला खाली करने के लिए ज्यादा समय देने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण है कि नए मंत्रियों को पहले ही बंगला आवंटित किया जा रहा है ताकि पुराने मंत्री दबाव में स्वयं ही बंगला खाली कर दें। खबर है कि जिन दिग्गजों को घर छोड़ने को कहा गया है उनमें सुषमा स्वराज, उमा भारती, करिया मुंडा और मेनका गांधी भी शामिल हैं। बेचारे, पहले तो मंत्री पद गया अब बंगला भी हाथ से निकलता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *