भाजपा विधायक ने बैट से की अधिकारियों की ठुकाई, फिर हुई गिरफ्तारी 

भाजपा के एक विधायक पर इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह भाजपा विधायक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के पुत्र है।जिन्होने नगर निगम के अधिकारियों को सरेआम बैट से पीटा । विधायक की यह बैटबाजी देखते ही देखते सोशल मीडिया मे वायरल हो गई है।  जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है।
जी हाँ  बात हो रही है भाज्य विधायक कैलाश विजयवर्गीय की। कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय को सरकारी काम में बाधा डालने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
आकाश विजयवर्गीय को बहुत कम लोग जानते हैं । यह सख्श उत्तराखंड के भाजपा के पूर्व पर्यवेक्षक और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय पर आरोप है कि उन्होने आज अपने विधानसभा क्षेत्र इंदौर में नगर निगम के अधिकारियों के साथ मारपीट की है । आकाश द्वारा अधिकारियों के साथ की गई यह  मारपीट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा के केंद्र में आ गई ।
फिलहाल इंदौर के विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय पर सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट करने के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है । इसी के साथ आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी भी हो गई है ।
हालांकि आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि वह स्थानीय लोगों के साथ अधिकारियों द्वारा की जा रही जबरदस्ती की शिकायत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे । जहां अधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ बदतमीजी की जा रही थी और उन्हें जबरन घर से खींच खींचकर बाहर निकाला जा रहा था । जबकि अधिकारियों के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं था और ना ही उनके साथ महिला पुलिस थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *