BJP ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓñòÓñ░ÓÑìÓññÓñ¥ Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓÑç ÓñªÓÑîÓñ░Óñ¥Óñ¿ ÓñùÓñ░ÓÑÇÓñ¼ Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñëÓñ¬Óñ▓Óñ¼ÓÑìÓñº ÓñòÓñ░Óñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓÑç Óñ¡ÓÑïÓñ£Óñ¿

BJP कार्यकर्ता लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को उपलब्ध कराएंगे भोजन

देश में कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे निपटने के लिए देश में २१ दिनों तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन ही बहुत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को साफ तौर पर देखा गया कि खासकर गरीब तबके के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

एक और तो रोजगार की समस्या है तो वहीं अब भोजन की भी समस्या उनके सामने है। इसी को देखते हुए केंद्र में काबिज भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जो बेहद सराहनीय है।

इस क्रम में बुधवार २५ मार्च को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक लम्बी बैठक की। बैठक में गरीब तबके के लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। तय किया गया कि जरुरतमंदो की समस्या दूर की जाएगी। पार्टी के एक कार्यकर्त्ता को पांच गरीबों को भोजन करने की जिम्मेदार दी गई है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्त्ता पांच जरुरतमंदों को बना बनाया खाना उपलब्ध कराएगा। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए एक करोड़ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जाएगा। जो गरीब लोगों को खाना खिलाएंगे।

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने इस संकट की स्थिति में राहत कार्यों की चर्चा की। बैठक ऑडियो और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की गई। इसमें पार्टी के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल थे। ८० करोड़ लोगों में दो रुपये किलो गेहूं देने और तीन रुपये किलो चावल उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 24 मार्च को दूसरी बार जनता को संबोधित किया था। तब उन्होंने पुरे देश में 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन करने का ऐलान किया और लोगों से घर में ही रहें की अपील की।