भाजपा में शामिल होंगे अक्षय

बॉलीवुड से लेकर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय तक इन दिनों बड़ी चर्चा है कि मुंबई फिल्म वर्ल्ड के स्टार अक्षय कुमार विधिवत रूप से भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। अक्षय कुमार का भाजपा, विशषकर मोदी प्रेम जगजाहिर है। ऐसे में उनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वे राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किए जा सकते हैं। लेकिन पिछले दिनों इस श्रेणी की चारों सीटों के भर दिए जाने के बाद अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार को भाजपा गुरुदासपुर अथवा अमृतसर से 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि कइयों का दावा है कि वे दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा के उम्मीदवार बनेंगे। इस बीच यह भी चर्चा है कि भोजपुरी फिल्मों के नायक मनोज तिवारी को इस बार पार्टी बिहार के बक्सर से चुनाव लड़ा सकती है। यदि पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ते हैं तो। वर्तमान में मनोज तिवारी इस सीट से सांसद हैं। खबर पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिलदेव के भाजपा के टिकट पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की भी फिजा में तैर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बार बड़े स्तर पर सीटिंग सांसदों का टिकट काट विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नामचीन लोगों को मौका देने का मन बना चुके हैं। जाहिर है भाजपा में उनके इस संभावित निर्णय के चलते भारी खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *