बैडमिंटन चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर
अभी हाल ही में भारतीय खेल जगत में इस साल दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों ,अर्जुन पुरस्कार पाने वाली की सूची में नाम नहीं आने से निराश भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गंभीर आरोप लगाए थे जिससे वे भारतीय खेल जगत की सुर्खियां बने हुए थे।और अब उन्होंने लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पांच बार के विश्व चैंपियन लिन डैन को उलटफेर का शिकार बनाकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गैरवरीय प्रणय ने चीनी दिग्गज डैन को एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में 21-11,13-21, 21-7 से बाहर का रास्ता दिखाया। प्रणय की यह डैन पर पांच मुकाबलों में तीसरी जीत है। डैन ने हालांकि जून में ऑस्ट्रेलिया ओपन में पिछले मुकाबले में प्रणय को मात दी थी। अंतिम-16 में अब प्रणय का सामना जापान के शीर्ष वरीय केंतो मोमोता से होगा, जिन्होंने स्पेन के लुई एनरिक पेनालवर को 21-10,21-7 से मात दी। बीसाई प्रणीत ने भी विजय अभियान जारी रखा। प्रणीत ने कोरिया के ली डोंग को 21-16,21-15 से मात देकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने फ्रांस के रोनान लबार और थॉम को 21-13, 21-13 से मात दी।
