गुजरात के CM बनेंगे भूपेंद्र पटेल,12 दिसंबर को लेंगे शपथ
गुजरात में जनता का विश्वास जीतकर भाजपा ने फिर प्रचंड जीत हासिल की है। आज गांधीनगर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम में विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया है। जिसके साथ ही अब एक बार फिर भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए इंतजार करना होगा।
भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ
भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल दोपहर 12 बजे गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में शपथ लेंगे। हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि उस दिन सिर्फ भूपेंद्र पटेल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण बाद में होगा|
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे मौजूद?
भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए के नेता और कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
