ÓñòÓñ«ÓÑçÓñéÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ¬ÓÑêÓñ¿Óñ▓ Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñ╣Óñ░ ÓñòÓñ┐ÓñÅ Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑç Óñ¬Óñ░ Óñ©ÓñéÓñ£Óñ» Óñ«Óñ¥ÓñéÓñ£Óñ░ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ¿ÓÑç ÓññÓÑïÓñíÓñ╝ÓÑÇ ÓñÜÓÑüÓñ¬ÓÑìÓñ¬ÓÑÇ, ÓñòÓñ╣ÓÑÇ Óñ»ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óññ

कमेंट्री पैनल से बाहर किए जाने पर संजय मांजरेकर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

भारत के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने खुद को कॉमेंट्री पैनल से हटाए जाने पर रविवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कल शाम को ट्वीटकिया, “मैंने कॉमेंट्री को हमेशा अपना सौभाग्य माना। लेकिन कभी इस पर हक नहीं जमाया। यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि वे मुझे चुनते हैं या नहीं। मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगा। हो सकता है कि बोर्ड मेरे काम से खुश न हो। मैं इसे एक पेशेवर के रूप में स्वीकार करता हूं।’’

कुछ दिनों पहले संजय मांजरेकर एक विवाद में घिर गए थे। पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में संजय माकंजेकर ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की आलोचना की थी। कमेंट्री के दौरान उन्होंने जडेजा को लेकर कहा था कि वह टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी है।

इसके बाद जडेजा ने उन्हें ट्वीट कर जवाब दिया था।ऑलराउंडर जडेजा ने अपने में लिखा था, ‘‘मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं। जिन लोगों ने कुछ हासिल किया है, उनका सम्मान करना सीखें। मैंने आपके वर्बल डायरिया के बारे में सुना।’’

इसके पहले भी उनके बयान पर विवाद खड़ा हुआ था। उन्होंने कोलकाता में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट के दौरान साथी कॉमेंटेटर हर्षा भोगले को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हर्षा भोगले को लेकर उन्होंने कहा था कि आपने क्रिकेट नहीं खेली हैं, सिर्फ क्रिकेट खेलने वाले ही मैदान पर चल रही चीजों के बारे में बात कर सकते हैं।

1996 में मांजरेकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे तीन वर्ल्ड कप और ICC के कई अन्य बड़े टूर्नामेंट में कमेंटेटर की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कमेंट्री पैनल से बाहर होने के बाद वे IPL 2020 में भी दिखाई नहीं देंगे।