पी चितम्बरम की सारी कोशिशें नाकाम, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

हाई ड्रामा के बाद, सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चितम्बरम को गिरफ्तार कर लिया। पी. चितम्बरम, आईएनएक्स मीडिया सकैम में आरोपी हैं।
फिलहाल सीबीआई की टीम पी चिदंबरम के घर में दीवार फांदकर घुस गयी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।जब सीबीआई की टीम पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के

जोर बाग स्थित आवास पर पहुंची तो कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हो गए। सीबीआई टीम के पहुंचने के कुछ देर बाद ही ईडी की टीम भी पहुंच गई।आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बुधावार देर शाम नाटकीय ढंग से कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे और दावा किया कि वह कानून से भाग नहीं रहे हैं एवं उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।

उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया हॉल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह दावा किया। संवाददाताओं से बातचीत के फौरन बाद चिदंबरम राजधानी के सभ्रांत इलाके जोरबाग स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *