एयर फाॅर्स देगी PUBG को टक्कर

स्मार्टफोन पर गेम खेलने वाले यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हुआ हो रहा जिसे देखते हुए हर दिन एक नया गेम दुनिया के सामने होता है। फ़िलहाल अभी युवाओं में ‘ PUBG’  गेम का काफी क्रेज़ है ,लेकिन भारतीय वायु सेना ‘PUBG’ (पब्जी ) मोबाइल गेम को टक्कर देने जा रही है। दरअसल आज यानि बुधवार ३१ जुलाई को भारतीय वायुसेना द्वारा भारत में मोबाइल-बेस्ड ‘एयर कॉम्बैट’ गेम को लॉन्च किया जायेगा।  लॉन्च से पहले इंडियन एयर फाॅर्स  द्वारा 20 जुलाई को ट्विटर पर इस गेम के लिए एक टीजर भी जारी किया था।  इस टीजर को काफी अच्छा फीडबैक मिला था।  अब तक इस पर 43,600 से भी ज्यादा व्यूजस आ चुके है। साथ ही इसे ट्विटर पर 7,000 से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और लगभग 2,000 बार रिट्वीट भी किया जा चुका है।

 इस गेम को एंड्रॉयड और ios डिवाइसेज के लिए ऑफर किया जायेगा। शुरुआत में गेम का सिंगल प्लेयर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। गेम में अभिनंदन को हीरो दिखाया दर्शाया गया है। गेम में एयरफोर्स के मिग, सुखोई जैसे विमानों का इस्तेमाल भी होगा। यानी गेम खेल रहे व्यक्ति को मिग और सुखोई उड़ाने और उनसे हमले करने का आनंद भी इस गेम में प्राप्त होगा। माना जा रहा है कि इस गेम के जरिए यूजर्स को थ्रिलिंग फ्लाइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा और साथ ही युवाओं को एयर फाॅर्स में शामिल होने के लिए आकर्षण भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *